Uncategorized

रश्मिरथी पर्व में स्वामी विवेकानंद के योगदान पर राष्ट्रीय संवाद का होगा आयोजन

अमित चावला /लखनऊ.

 रामकृष्ण मिशन लखनऊ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंद करेंगे अध्यक्षता

लखनऊ .राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की काव्य कृति रश्मिरथी के हीरक जयंती वर्ष तथा उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास ,दिल्ली तथा रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम लखनऊ के सहयोग से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा
इस तीन दिवसीय पर्व के अंतर्गत रश्मिरथी के साथ-साथ युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद, स्वराज के अग्र दूत बाल गंगाधर तिलक तथा भारत रत्न कवि अटल बिहारी वाजपेई के जीवन, विचार, संवाद तथा कविताओं पर आधारित पाठ मंचन तथा नाटिकाओं का आयोजन किया जाएगा।
रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम लखनऊ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंद ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने नई पीढ़ी में भारत के प्रति भक्ति, अतीत के प्रति गौरव तथा भविष्य के प्रति आस्था का संचार किया। उनके विचारों से युवाओं में आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान की भावना विकसित हुई। स्वामी जी के विचारों और उनके महत्व को रेखांकित करने के लिए 25 अप्रैल को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित राष्ट्रीय सेमिनार एवं नाट्य मंचन का विशेष आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक नीरज सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को रश्मिरथी,25 अप्रैल को स्वामी विवेकानंद एवं 26 अप्रैल को लोकमान्य तिलक एवं अटल जी की कविताओं पर आधारित नाटिका स्वरांजलि का मंचन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संयोजन कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!