Uncategorized

शादी समारोह से लाखों के जेवर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार सीहोर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख के सोने के जेवर बरामद

एमपी छत्तीसगढ़ डिप्टी स्टेट हेड जितेंद्र राठौर पहलवान की रिपोर्ट

 

आष्टा की बजरंग कॉलोनी का रहने वाला निकला आरोपी

सीहोर। थाना कोतवाली पुलिस ने शादी समारोह के दौरान लाखों रुपए के जेवर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 3 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर बरामद किए हैं। आरोपी आष्टा की बजरंग कॉलोनी का निवासी बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी मोहन वर्मा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 24 अप्रैल 2026 को उनके बच्चों का विवाह समारोह मुरली रोड स्थित राजा भोज गार्डन में आयोजित था। शादी के दौरान उनकी भतीजियों के सोने के गहने कमरे में रखे बैग से कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 298/26 धारा 305 (ए) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविन्द्र यादव को विशेष टीम गठित कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

कोतवाली पुलिस टीम ने शादी हाल के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने चोरी किए गए सोने के जेवर बरामद कर लिए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलराम वर्मा पिता प्रहलाद वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी बजरंग कॉलोनी आष्टा जिला सीहोर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक अशोक यादव, प्रधान आरक्षक मृत्युंजय तिवारी, आरक्षक चेतन, आरक्षक विवेक दांगी, आरक्षक जितेंद्र परमार एवं आरक्षक देवेंद्र ठाकुर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!