Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: जिलाधिकारी

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

स्कूल/कॉलेज बिना फिटनेस के वाहन चलाने पर होंगे सीधे जिम्मेदार, दुर्घटना होने पर विद्यालय की मान्यता होगी रद्द 

48 अनफिट स्कूली वाहन किसी भी दशा में सड़क पर नहीं चलें, चलते पाए जाने पर करें सीज़:- जिलाधिकारी 

स्टंटबाजी, लापरवाही करने वालों सहित ओवरलोडिंग, अवैध डंफर आदि के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश  

जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिखाए कड़े तेवर, प्रधानाचार्यो/स्कूल प्रबंधकों को कराया कर्त्तव्य बोध  

सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने हेतु एनएचएआई को तत्काल अवैध कट बंद कराए जाने के निर्देश 

 वंदना स्वीट्स व अन्य के बाहर नो पार्किंग जोन बनाए जाने के निर्देश, नगर निगम को दी जिम्मेदारी  

04 ग्रामीण मार्ग पर ओवरलोडेड वाहन के संचालन को रोकने के लिए लगेंगे सिम वेब कैमरे 

झांसी। आज कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति/जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने बैठक मे समीक्षा के दौरान कड़े तेवर दिखाते हुए अधिकारियों/प्रधानाचार्यों एवं स्कूल प्रबंधकों को उनके कर्त्तव्यों का बोध कराया और कहा कि सड़क पर चलने वाले प्रत्येक नागरिक/बच्चे का जीवन महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा स्कूली वाहनों से संबंधित निर्दिष्ट मानकों का सख्ती से अनुपालन किया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधक यह प्रमाणित करें कि कोई भी बच्चा बिना लाइसेंस एवं बिना हेलमेट के वाहन से स्कूल नहीं आएगा,यदि स्कूल की ड्रेस में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे द्वारा बिना लाइसेंस वाहन चलाने के दौरान यदि दुर्घटना होती है तो अभिभावक /प्रधानाचार्य होंगी जिम्मेदार। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में उपस्थित प्रधानाचार्य/व्यवस्थापक एंव अध्यापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अनफिट वाहन किसी भी दशा में सड़क पर नहीं चलेंगे, यदि वाहन चलते पाए जाते हैं तो विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए बच्चों की सुरक्षा हेतु दिए जा रहे निर्देशों के क्रम में जो कार्रवाई की गई है उसकी जानकारी ली। उन्होंने प्रधानाचार्यों से कहा कि यदि बच्चा यातायात नियमों का उल्लंघन कर स्कूल आता है और स्टंटबाजी करता है तो तत्काल कार्रवाई करें।

बैठक में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने एआरटीओ को निर्देशित किया की समस्त विद्यालयों के स्कूली वाहनों की जांचोपरांत 48 अनफिट स्कूली वाहन किसी भी दशा में सड़क पर न चले। इसे कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने ऐसे वाहनों को सीज़ करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्कूली वाहनों के प्राइवेट ड्राइवरों का वेरिफिकेशन एवं उनकी चिकित्सीय जांच भी कराना सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालययान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने नगर में यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए एडीएम प्रशासन, अपर नगर आयुक्त, एसपी सिटी एंव सीओ ट्रैफिक को पार्किंग सहित ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करने तथा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र पर दुर्घटनाओं को रोके जाने के दृष्टिगत विचार विमर्श कर प्वाइंट्स बनाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ईलाइट चौराहे पर यातायात व्यवस्था में सुधार लाए जाने के लिए वंदना स्वीट्स सहित अन्य के आसपास वाले क्षेत्र को नो पार्किंग जोन बनाए जाने के निर्देश दिए।जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में एआरटीओ श्री हेमचंद्र गौतम ने बताया कि जनपद में कुल 2436 स्कूल इसमें मदरसे भी शामिल है, 2402 स्कूलों की चेकिंग कर ली गई है। स्कूली वाहनों की जांच में 48 वाहन अनफिट पाए गए हैं सभी का संचालन रोक दिया गया है।यदि उक्त वाहन सड़क पर पाए जाते हैं तो उन्हें सीज किए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।समाप्त हो गई। नोडल अधिकारी आदिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री रजनीश गुप्ता ने बताया कि के गरौठा क्षेत्र में रमपुरा सिमरधा मार्ग,गरौठा-मोतीकतरा-कुरैछा मार्ग, दुगारा-बगरौनी-मारकुआं-गुढ़ा मार्ग एवं झांसी क्षेत्र में रक्सा-करारी मार्ग जो बालू खनन एवं क्रेशन द्वारा क्षतिग्रस्त हो रहा है पन ओवरलोड वाहन रोकना जरूरी है ताकि सड़क को सुरक्षित किया जा सके। जिलाधिकारी ने तत्काल सिम वेब कैमरे और ट्रैफिक वैरियर लगाए जाने के निर्देश दिए। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नोडल अधिकारी अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री रजनीश गुप्ता ने नगर में विभिन्न चौराहों के चौड़ीकरण ताकि ट्रैफिक जाम को कम किया जा सके की जानकारी दी, उन्होंने गरौठा क्षेत्र में विभिन्न ग्रामीण सड़कों पर ओवरलोड वाहनों के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की जानकारी देते हुए बताया की जनपद के ब्लैक स्पॉट के निस्तारण हेतु लॉन्ग टर्म सोल्यूशन की कार्यवाही के बारे में बताया। उन्होंने बताया की समस्त ब्लैक स्पॉट पर त्वरित कार्रवाई प्रारम्भ करते हुए कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के ब्लैक स्पॉट की जानकारी देते हुए बताया कि स्थायी निस्तारण हेतु कार्य पूर्ण है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनबाड, एसपी आरए डॉक्टर अरविंद कुमार, अपर नगर आयुक्त श्री राहुल यादव,अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी न्याय श्री अरुण कुमार गौड़, डीआइओएस श्रीमती रती वर्मा,सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी श्री संदीप शर्मा, एनएचएआई सहित विभिन्न स्कूलों से आये स्कूल प्रबंधक/प्रधानाचार्य,बस एसोसिएशन, ट्रक एसोसिएशन, आटो एसोसिएशन के पदाधिकारी व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!