Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्य

ED का बड़ा एक्शन

शराब घोटाले के पैसे से गोवा में खरीदे 110 करोड़ के होटल समेत 200 करोड़ की संपत्ति अटैच*

*ED का बड़ा एक्शन: शराब घोटाले के पैसे से गोवा में खरीदे 110 करोड़ के होटल समेत 200 करोड़ की संपत्ति अटैच*

क्राइम रिपोर्टर, संगीता सिंह राजनांदगांव

*अनवर ढेबर, राहुल अग्रवाल, विकास, विजय अग्रवाल की संपत्ति अटैच, शेल कंपनियों के नाम खरीदी बेनामी संपत्ति*

प्रवर्तन निदेशालय ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के चर्चित शराब घोटाले की कमाई से खरीदी गई दो सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति अटैच की है। इनमें शराब घोटाले की कमाई से गोवा में खरीदे गए 110 करोड़ रुपए का होटल प्रमुख है। ईडी ने अब तक शराब घोटाला मामले में 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति अटैच कर चुकी है।

*किसकी संपत्ति अटैच हुई*

ED ने अनवर ढेबर, राहुल अग्रवाल, विकास और विजय अग्रवाल की संपत्तियां अटैच की हैं। जांच में सामने आया कि शराब घोटाले के आरोपियों ने घोटाले के पैसे को शेल कंपनियों के जरिए ठिकाने लगाया। फिर उसी पैसे से गोवा समेत कई जगहों पर बेनामी संपत्ति खरीदी गई।

*110 करोड़ का होटल भी जब्त*

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने गोवा में करीब 110 करोड़ रुपए का एक आलीशान होटल खरीदा था। ये होटल भी शराब घोटाले की कमाई से खरीदा गया था। ED ने इस होटल समेत कुल 200 करोड़ की संपत्तियों को अटैच कर लिया है। इनमें जमीन, फ्लैट और बैंक खाते शामिल हैं।

*शराब घोटाले में चार नए आरोपी*

ED की जांच में शराब घोटाले में चार नए आरोपी सामने आए हैं। अनवर ढेबर के रायपुर स्थित ढेबर सिटी होम्स के नाम से शेल कंपनियों के नाम खरीदी बेनामी संपत्ति अटैच की गई है। मेसर्स ओम साईं बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते, शेयर और म्यूचुअल फंड जब्त किए गए हैं।

*क्या है शराब घोटाला*

2019 से 2023 के बीच छत्तीसगढ़ में सरकारी शराब दुकानों में नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेचने और कमीशन का खेल हुआ था। आरोप है कि इसमें 2 हजार 161 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। ED इस मामले में पहले ही कई IAS, कारोबारियों और नेताओं को गिरफ्तार कर चुकी है।

*अब तक की कार्रवाई:* शराब घोटाला मामले में ED अब तक 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति अटैच कर चुकी है। कई आरोपी जेल में हैं। जांच अभी जारी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!