Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

भाजपा नेता सतेंद्र पटवा के निज निवास पहुँचे राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो

घंसौर न्यूज ( गोलू अग्रवाल ) – माँ नर्मदा घाटी सभ्यता दर्शन यात्रा के दौरान घंसौर पधारे राष्ट्रीय बाल आयोग के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के माननीय सदस्य श्री प्रियांक कानूनगो जी का यात्रा के दौरान घंसौर आगमन हुआ जिसमे पहले जनपद सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सहभागी बने एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये बैठक उपरांत श्री प्रियांक कानूनगो जी भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रदेश कार्य समिति विशेष आमंत्रित सदस्य,शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी समिति घंसौर के अध्यक्ष व राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के कार्य परिषद सदस्य सतेंद्र पटवा के निज निवास पर मिलने पहुंचे एवं परिवारजनों से भेंट की। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो जी ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया एवं एक एक कर सभी समस्याओं को सुना एवं आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर श्री देवेंद्र जैन,श्री प्रमोद पटेल,सतेंद्र पटवा,मनोज यादव,रमाकांत चौकसे, मुकेश सेन,मुकेश तिवारी,पुरषोत्तम गुमास्ता,जितेंद्र नेमा, अक्षय गोल्हानी,पुरषोत्तम तिवारी,सुनील सेन,हीरा चक्रवर्ती, नीरज बर्मन,अंकित नामदेव एवं वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!