E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी सफलता

300 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह 

ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आघात के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 300 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से मध्यप्रदेश के लिए गांजा की एक बड़ी खेप भेजी जा रही है। सूचना की पुष्टि होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में लैलूंगा पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर सघन नाकेबंदी और घेराबंदी की। कटकलिया मार्ग पर संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच की गई, जहां एक वाहन में दोहरी नंबर प्लेट लगाए जाने का मामला भी सामने आया, जिससे पुलिस का संदेह और गहरा गया। जांच और तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गांजे की खेप मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में मौजूद उनके सहयोगियों तक पहुंचाई जानी थी। पुलिस ने गांजा के साथ परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे दो लग्जरी वाहन और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.86 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

वहीं, इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य फरार आरोपियों और पूरे सप्लाई चैन की जांच के लिए रायगढ़ पुलिस की विशेष टीम मध्यप्रदेश और सरगुजा क्षेत्र के लिए रवाना कर दी गई है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में गांजा, नशीली दवाओं और अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!