E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

छत्तीसगढ़ में 8 IAS अधिकारियों का तबादला

भिलाई नगर निगम को मिला नया आयुक्त, कई जिलों के CEO बदले

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*छत्तीसगढ़ में 8 IAS अधिकारियों का तबादला, भिलाई नगर निगम को मिला नया आयुक्त, कई जिलों के CEO बदले*

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 8 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा 7 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार कई जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO), एक नगर निगम आयुक्त और राजस्व विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

 

जारी आदेश के अनुसार आईएएस रिमिजियुस एक्का (2011 बैच) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं गजेन्द्र सिंह ठाकुर (2019 बैच), जो अब तक धमतरी जिला पंचायत के CEO थे, उन्हें आगामी आदेश तक राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

 

इसके अलावा प्रतीक जैन (2020 बैच) को बस्तर जिला पंचायत के CEO पद से स्थानांतरित कर कोरबा जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। वहीं सुश्री सुरुचि सिंह (2020 बैच) को राजनांदगांव जिला पंचायत के CEO पद से हटाकर भिलाई नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

सरकार ने जयंत नाहटा (2021 बैच) को दंतेवाड़ा जिला पंचायत के CEO पद से स्थानांतरित कर धमतरी जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया है। वहीं एम. भार्गव (2023 बैच), जो अब तक डोंगरगढ़ के एसडीएम थे, उन्हें दंतेवाड़ा जिला पंचायत का CEO नियुक्त किया गया है।

 

इसी तरह तन्मय खत्रा (2023 बैच) को कटघोरा एसडीएम से बस्तर जिला पंचायत का CEO, जबकि दुर्गा प्रसाद अधिकारी (2023 बैच) को घरघोड़ा एसडीएम से राजनांदगांव जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

 

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा मानसून सत्र और प्रशासनिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह प्रशासनिक फेरबदल किया है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!