Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

सुशासन को समर्पित मा0 प्रधानमंत्री जी के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संवाद “प्रबुद्धजन सम्मेलन” का आयोजन

मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी के 12 वर्षों के शासन में पर कैपिटल इनकम पहुंची ₹ 02 से अधिक- रामतीर्थ सिंघल एमएलसी

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

प्रदेश की जीडीपी के विकास में जनपद झांसी के उद्योग जगत एवं पर्यटन का विशेष योगदान- डाॅ0 प्रमोद कुमार अग्रवाल

राष्ट्र निर्माण में आमजन के सुझाव निभा सकते हैं अहम भूमिका- सीडीओ

बरसात के समय भूगर्भ जल के विस्तार हेतु नदी-नालों के प्रवाह को रोक कर चेकडैम बनाने का दिया सुझाव- डॉ0 बी बी त्रिपाठी

झांसी। आज सदस्य विधान परिषद श्री रामतीर्थ सिंघल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में सुशासन को समर्पित माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संवाद प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ। प्रबुद्ध जन सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सदस्य विधान परिषद श्री रामतीर्थ सिंघल ने अपने उद्बोधन में विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और भारत के प्रधानमंत्री माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वर्णिम 12 वर्ष जो विश्वास के,विकास के और जनकल्याण के कार्यों को समर्पित रहे, को याद करते हुए कहा कि हमें आज तुलना करना चाहिए 12 वर्ष पूर्व हम कहाँ पर थे और आज हम कहाँ पर हैं।
उन्होंने कहा आज विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत में उत्तर प्रदेश की क्या भूमिका होगी, इस पर चर्चा होनी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि इस समय भारत की पर कैपिटल इनकम ₹02 लाख से अधिक है इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री जी की नीति और नियत के साथ ही उनकी इच्छाशक्ति को जाता है।
उन्होंने 2017 से पहले उत्तर प्रदेश कि कानून व्यवस्था को याद किया और आज मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के 09 वर्ष के शासन से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड विकास की असीमित संभावनाओं का क्षेत्र है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शासन के राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री हरगोविंद कुशवाहा, अध्यक्ष बौद्ध संस्थान, लखनऊ ने कहा कि आज हम सभी माननीय प्रधानमंत्री जी के 12 साल की जो उपलब्धियां हैं उनको याद कर रहे हैं, इसके अतिरिक्त उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी के 09 साल को भी याद किया। उन्होंने कहा की दोनों सतह जमीन से आए हैं, यदि कार्य करने की क्षमता है तो बहुत कुछ किया जा सकता है,यह दोनों की कार्यप्रणाली को देख समझा भी जा सकता। उन्होंने इस अवसर पर 2017 से पूर्व प्रदेश की कानून व्यवस्था को याद करते हुए अनेकों अविस्मरणीय दुर्घटनाओं की जानकारी दी। मा0 प्रबुद्धजन डाॅ0 प्रमोद कुमार अग्रवाल, सेवानिवृत्त आईएएस ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुये कहा विकसित प्रदेश के लिए गरीबों को भूमि पट्टा आवंटन की गति जो धीमी है उसमें तेजी लाए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र में पर्यटन विकास का पैकेज बनाए जाने का भी सुझाव दिया ताकि प्रदेश की जीडीपी के विकास में पर्यटन के साथ उद्योग जगत एवं कृषि क्षेत्र का विशेष योगदान हो सकता है। जनपद में विद्युत विभाग के कारण औद्योगिक विकसित नहीं हो पा रहा इसमें भी सुधार लाए जाने की आवश्यकता है। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुये श्री बी बी त्रिपाठी ने बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए बरसात के समय जो नदियां विकसित हो जाती हैं उन पर चेकडैम बनाए जाने का सुझाव दिया ताकि जल संरक्षण किया जा सकें। इसके अतिरिक्त उन्होंने सौर ऊर्जा का लाभ लेने के लिए भी जनमानस को प्रेरित किया। प्रबुद्धजन सम्मेलन में डॉ राजीव द्विवेदी ने अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुये कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एक रोडमैप तैयार करने का संकल्प लिया है। उन्होंने अपने सुझाव देते हुए कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम को ग्रामीण स्तर तक ले जाना होगा।इसके अतिरिक्त, उच्च शिक्षा के लिए हमें कार्य योजना बनाते हुए कार्य करना होगा। जिससे राष्ट्र निर्माण में हमारी और आपकी भूमिका पूर्ण हो सके। आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के श्री संजय पटवारी ने माननी। प्रधानमंत्री जी के कार्य खंड को याद करते हुए कहा कि 12 साल में विकास को जो गति मिली है, एक बड़ी उपलब्धि है और जिसे सभी स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने बुंदेलखंड के लिए अलग से पैकेज दिए जाने का सुझाव दिया ताकि यहां के उद्योगों को जीवन मिल सके।
कार्यक्रम में समाजसेवी एवं शिक्षाविद डॉक्टर निति शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा “12 साल बेमिसाल”। उन्होंने कहा आज विचारणीय विषय है कि हम कहां पहुंच गए उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को एक उपलब्धि बताया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के विकास में “एक जनपद एक उत्पाद” को नारी के विकास से जोड़ते हुए इसे अभूतपूर्व उपलब्धि बतायी।
संगोष्ठी की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुये मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने सुशासन को समर्पित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन की जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किए जाने एवम 21 जून को आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने का सुझाव दिया। आयोजित बुद्धिजन सम्मेलन में डॉ विवेक बाजपेयी, श्री मृदुल श्रीवास्तव , डॉ अन्नू निगम, श्री हरिकिशन चतुर्वेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आयोजित कार्यक्रम में सहायक निदेशक सूचना श्री सुरजीत सिंह ने संचालन करते हुए समस्त अधिकारी एवं प्रबुद्धजन का स्वागत किया।उन्होंने अपने उद्बोधन में भारत सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार की जानकारी दी। इस अवसर पर श्री दिलीप कुमार अग्रवाल, डीआईओएस श्रीमती रती वर्मा, डॉ राजेश चौरसिया, डॉ अरुण कुमार, श्रीराम शंकर भार्गव, डॉ रवि कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!