E-Paperटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

ए.एम.एस. इंस्टीट्यूट ने भव्य समारोह के साथ किया बैग व पाठ्य सामग्री वितरण

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने की अध्यक्षता, उभांव थाने की मिशन शक्ति टीम ने किया जागरूक

बलिया। छात्र छात्राओं के बीच तकनीकी शिक्षा को बढा़वा देने के क्रम में बेल्थरा रोड बीबीपुर स्थित  ए.एम.एस. इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी के द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को बैग एवं पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार एवं खंड विकास अधिकारी (सीयर) सूर्य प्रकाश  ने की, जबकि उभांव थाना से ‘ उप निरीक्षक सुमीत त्रिपाठी, महिला उप निरीक्षक किरन यादव,  के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं और उपस्थित महिलाओं को सुरक्षा व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के प्रबंधक अशोक कुमार और केन्द्र व्यवस्थापिका ममता यादव  सभी अतिथियों का तिलक एवं अंगवस्त्रम के साथ स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत किया।

समारोह के मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार ने छात्र-छात्राओं को सामग्री वितरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के उत्थान की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों को लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई कर अपने भविष्य को संवारने तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

 

 

कार्यक्रम के दौरान उभांव थाने से आई ‘मिशन शक्ति’ टीम से उ०नि० किरण यादव व उ०नि० सुमित त्रिपाठी ने छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। पुलिस टीम ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर सुरक्षा से जुड़े उपायों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या समस्या के समय बिना झिझक के पुलिस सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

संस्थान प्रबंधक ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का समग्र विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

 

कार्यक्रम का संचालन इंस्टीट्यूट की शिक्षिका कु० सृष्टि ने किया जबकि सफल आयोजन में संस्था के शैक्षणिक स्टाफ कु० सिंधू, कु० नन्दिनी, एवं  ओमप्रकाश का अहम योगदान रहा, इस अवसर पर संस्थान परिवार के शिक्षकगण, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!