यूपी

गुरसरांय-मडो़री मार्ग पर बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

दूसरी घटना गढ़वई पंप के पास डंपर से गंभीर घायल भी हुआ झांसी रिफर

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय(झांसी)। कोटरा से गुरसरांय बेकाबू तेज गति से आ रहे डंपर ने गुरसरांय बाजार से अपने गाँव मडोरी जा रहे बाइक सवार 50 वर्षीय धर्मदास पुत्र रामदयाल कोरी को जोरदार टक्कर घाल दी। जिसकी सूचना राहगीरों ने स्वास्थ्य विभाग गुरसरांय की आपातकालीन सेवा 102 को दी। मौके पर पहुँची 102 एंबुलेंस की मदद से दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल धर्मदास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। मौके पर गुरसरांय पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी और डंपर चला रहा चालक सहित स्टाफ मौके से फरार हो गया। उक्त ट्रक राहगीरों व पुलिस की मदद से मौके पर ही पकड़ा गया जिसका नंबर यूपी 92 एटी 9011 है। इस प्रकार मार्ग गुरसरांय-कोटरा मार्ग आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को लेकर मौत की सड़क के रूप में उभर रही हैं। नगर व क्षेत्र के लोगों द्वारा बार-बार प्रशासन से सड़क के दोनों और भारी अतिक्रमण से लेकर स्टैंड कर के बैरियर के नाम से जाम की स्थिति को देखते हुए वाहन चालक बेकाबू भागम भाग वाहन चलाने से इस प्रकार की घटनाएं आज 23 जून मंगलवार को इस क्षेत्र के लिए अमंलकारी साबित हुआ है। उधर प्रशासन के संज्ञान में लगातार हो रही दुर्घटनाएं और इसकी वजह अतिक्रमण न हटना के साथ-साथ यातायात पुलिस व्यवस्था का मजबूत न होना भी अपनी और इशारा कर रहा है। मृतक के परिवारजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में मडो़री गांव के लोगों से लेकर नगर व क्षेत्र के भारी लोग जमा हो गए थे। परिवारजनों का रोकर बुरा हाल था क्योंकि दुर्घटना में मृतक पूरे परिवार का मुखिया था और अब उसके यहां आर्थिक रूप से पहिया चलाने वाला कोई नही बचा है। इस घटना से नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में प्रशासन की ढिलमुल नीति से रोष व्याप्त है। उधर इस घटना के कुछ समय पहले ही इसी रोड़ पर ग्राम गढ़वई पेट्रोल पंप के पास भी एक डंपर की टक्कर से ग्राम गढ़वई निमंत्रण देने जा रहे पसौरा निवासी बालमुकुंद पुत्र कोमल उम्र 20 वर्ष बाइक सवार युवक को भी एक अज्ञात डंपर ने टक्कर घाल दी। जिससे उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। चर्चा है कि यही डंपर भी इस दुर्घटना में है हालांकि गुरसरांय स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस जहां पहुंच चुकी है वहीं दूसरी ओर गुरसरांय पुलिस पूरी सक्रियता से घटनास्थल पर पहुंचकर विधिक कार्यवाही में जुटी हुई थी।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!