Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorizedछत्तीसगढ़

संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव गोपालपुर में सम्पन्न

संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव गोपालपुर में सम्पन्न

संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव गोपालपुर में सम्पन्न

तिलक राम पटेल महासमुंद ब्यूरोचिफ भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार

पिथौरा।27 जून 2026। आज शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सत्र – 2026-27 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,गोपालपुर विकासखंड -पिथौरा में गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ उत्सव के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के जनपद सदस्य एवं सभापति श्रीमती संजूकला सुशील भोई एवं अध्यक्षता ग्राम गोपालपुर के सरपंच चक्रधर दीप ने किया।विशेष अतिथि के रूप में ग्राम प्रमुख कार्तिक राम सिदार,महिला समिति के अध्यक्ष श्रीमती अंजली अग्रवाल,शाला प्रबंधन समिति के श्रीमती रेखा सोनी,श्रीमती रेवती निषाद,पूर्व सरपंच सुशील भोई संस्था के प्राचार्य एल .आर. सिन्हा , बी.आर. सी.नरेश पटेल ,आर. एन.प्रधान , टी.एस.ध्रुव,पी.एल. प्रधान, वसुदेव प्रधान,प्रदीप कर,दामोदर यादव मंचासीन रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा माता सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी, मां भारती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया गया।तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं विद्यालय के शिक्षिकाओं द्वारा स्वागत गान तथा स्कूल चले हम के भाव लेकर प्राथमिक विभाग के छात्राओं द्वारा भावपूर्ण नृत्य किया गया।
संकुल क्षेत्र गोपालपुर के सभी प्राथमिक,माध्यमिक एवं हाई स्कूल के नव प्रवेश बच्चों को चंदन लगा कर मिठाई खिला कर अतिथियों ने स्वागत किया।प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक के छात्रों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक एवं कापी पेन देकर सम्मानित किया गया।वहीं कक्षा – 9वी में प्रवेश लेने वाले छात्रों को पाठ्य पुस्तक तथा बालिका प्रोत्साहन के महत्वाकांक्षी योजना निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण अंतर्गत सायकल वितरण किया गया।
इस अवसर पर स्वागत भाषण राजाराम पटेल जी के द्वारा एवं शिक्षा विभाग के विभिन्न योजनाओं एवं संस्था के इस वर्ष के कार्य योजना पर वरिष्ठ व्याख्याता सुधीर प्रधान ने विस्तार से बताया ।संस्था के प्राचार्य एल. आर .सिन्हा द्वारा अतिथियों से हमेशा संस्था हित में सहयोग एवं छात्र छात्राओं से अच्छे से पढ़ाई करने अपील किया। बी .आर. सी.नरेश पटेल द्वारा संकुल केंद्र गोपालपुर के शिक्षक शिक्षिकाओं का प्रशंसा किया गया तथा छात्र हित एवं संस्था के हित में कार्य करने प्रेरित किया गया।सरपंच चक्रधर दीप एवं ग्राम प्रमुख कार्तिक राम सिदार ने हर संभव विद्यालय के विकास में सहयोग करने कहा तथा नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत में उद्बोधन दिया।
अंत में आमंत्रित अतिथियों काआभार आर एन प्रधान वरिष्ठ व्याख्याता द्वारा किया गया।कुशल मंच संचालन निराकार पटेल व्याख्याता द्वारा किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चूड़ामणि पटेल,अरविंद नायक,बसंत यादव,गंगादास साहू,नंदकुमार साहू,नरेश प्रधान,सुरेंद्र दीक्षित,खेमराज पटेल,भागवत डड़सेना,मंजू जोशी,हेमकुमारी पटेल,सिद्धेश्वरी तिवारी,ममता प्रधान,रेवती साहू,कल्पना चंद्राकर,सरिता भोई,श्वेता ठाकुर,अंजली पटेल,अनीता यादव,राजू नंद उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने छात्रों से भास्कर यादव,मधुसूदन यादव,गीतांजलि पटेल,यामिनी,दीपांजलि का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!