E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

हाई परफॉर्मेंस लिस्ट में नाम आने पर सोनू शर्मा का पोस्ट वायरल, Bhupesh Baghel को टैग कर लिखा –

आगे का फैसला हमारे राम करेंगे”

संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव

हाई परफॉर्मेंस लिस्ट में नाम आने पर सोनू शर्मा का पोस्ट वायरल, Bhupesh Baghel को टैग कर लिखा – “आगे का फैसला हमारे राम करेंगे”

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर प्रदेश महासचिव सोनू शर्मा जसमीत की एक पोस्ट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए हाई परफॉर्मेंस सूची में नाम आने के बाद सोनू शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

 

पोस्ट में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel को टैग करते हुए लिखा, “आगे का फैसला हमारे राम करेंगे…”। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा, “मौका मिलेगा तो लंका ढहा देंगे।”

सोनू शर्मा की इस पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। भूपेश बघेल को “राम” कहकर संबोधित किए जाने को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, “लंका ढहा देंगे” वाली टिप्पणी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि इसका राजनीतिक संकेत किस ओर है।

हालांकि, सोनू शर्मा ने अपनी पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया है कि “लंका” और “रावण” से उनका आशय किससे है। ऐसे में इस टिप्पणी के अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

युवा कांग्रेस के चुनावी माहौल में आई इस पोस्ट ने संगठन के भीतर और राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि इस पर संबंधित नेताओं या संगठन की ओर से कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!