E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश

23 आरोपी हिरासत मे.

*क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव।*

साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 23 आरोपी हिरासत मे.

दुर्ग जिले की छावनी थाना पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोप है कि ये लोग साइबर ठगों को अपने और अन्य लोगों के बैंक खाते उपलब्ध कराकर ठगी की रकम के लेनदेन में मदद कर रहे थे। मामले में 15 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि 8 लोगों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है।

 

पुलिस जांच के दौरान बैंक खातों की जानकारी, तकनीकी इनपुट और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच में सामने आया कि कुछ लोग कमीशन के बदले अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से हासिल रकम को एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था, ताकि असली आरोपियों तक पुलिस आसानी से न पहुंच सके।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि साइबर ठगी से वसूली गई रकम सबसे पहले इन तथाकथित ‘म्यूल अकाउंट’ में जमा की जाती थी। इसके बाद रकम को अलग-अलग बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया जाता था, जिससे पैसों की ट्रैकिंग करना मुश्किल हो जाता था। 29 जून को की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 23 लोगों से पूछताछ की। कई आरोपियों ने कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क का इस्तेमाल देशभर में हुई कितनी साइबर ठगी की वारदातों में किया गया और इसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं।

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 मोबाइल फोन, 3 एटीएम कार्ड, 3 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 3 आधार कार्ड तथा बैंकिंग से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। जब्त मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!