यूपी

झांसी में शुरू हुआ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

जिला पंचायत अध्यक्ष,अपर निदेशक झांसी मंडल एवं सीएमओ ने अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम,अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण झांसी मंडल डॉ आरके सक्सेना एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर बीकेडी चौराहा होते हुए वापस मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में समाप्त हुई। शुभारंभ रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम,अपर निदेशक डॉ आरके सक्सेना,सीएमओ डॉ शिशिर पुरी सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी, नगर निगम,कृषि,आईसीडीएस,पंचायतीराज विभाग के साथ राघवेंद्र नर्सिंग कॉलेज के छात्र व छात्राएं सम्मिलित हुए। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शिशिर पुरी ने बताया कि सरकार द्वारा जन जागरूकता के माध्यम से संचारी रोगों के प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रयास किए जा रहे हैं तथा जन भागीदारी से संचारी रोगों पर नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने रैली में उपस्थित कृषि,नगर-निगम,आईसीडीएस,पंचायत राज विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को मिलजुल कर कार्य करने तथा जनपद झांसी को संचारी रोगों से मुक्त करने हेतु परामर्श दिया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ उत्सव राज ने बताया कि वर्ष 2025 में डेंगू के 62 रोगी पाए गए थे,परंतु समस्त विभागों के सहयोग से निरंतर डेंगू रोगियों में काफी कमी आई है। वर्तमान में 1 जनवरी 2026 से अभी तक 11 डेंगू रोगी मिले हैं। यह अभियान 11 विभागों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर एस भदौरिया,डॉ के एन एम त्रिपाठी,डॉ एन के जैन,डीआईओ डॉ रविशंकर, डीएसओ डॉ रमाकांत स्वर्णकार,नोडल अधिकारी डॉ उत्सव राज,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विनीत कुमार,कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ सतीश चंद्र,जिला मलेरिया अधिकारी आर के त्रिपाठी,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजयश्री शुक्ला,एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ अनुराधा राजपूत,जेएसआई से अनिरुद्ध सहित कृषि विभाग से सुनील यादव,आईसीडीएस, पंचायती राज विभाग के प्रतिनिधि एवं मलेरिया विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!