खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का भव्य आयोजन
प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व: मा0 सदस्य

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी
माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने एवं नियमित देखभाल करने का संकल्प लें
झांसी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ आज खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जन-जन को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने सभी से अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने “उठो बढ़ो, हाथ मिलाओ: माँ के नाम पेड़ लगाओ” का संदेश देते हुए स्वयं भी वृक्षारोपण किया। मा0 सदस्य ने बताया कि यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री की प्रेरणा से संचालित वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ‘‘हरा-भरा प्रदेश, खुशियों का संदेश’’ तथा ‘‘सुरक्षित जीवन, समृद्ध प्रदेश’’ के संकल्प को साकार करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में खैर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पंडित धनप्रकाश तिवारी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर पं. देवेश पालीवाल (अध्यक्ष), मनोहर राव नेवालकर (प्रबंधक) एवं एडवोकेट सतीश चंद्र चैरसिया सहित विद्यालय परिवार,छात्र-छात्राएँ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प दोहराया।




