E-PaperUncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़देशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

बेल्थरा रोड में नदी के तट पर मिला अज्ञात युवती का शव

गले पर गहरी चोट का निशान, लोगों को हत्या की आशंका

बलिया। जिले के  उभांव थाना क्षेत्र के करीमगंज गांव में मौजूद पौराणिक मौनी बाबा कुटी के समीप घाघरा नदी के किनारे एक अनजान युवती का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई शव को देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे पीआरवी के जवानों की जानकारी के आधार पर थाना अध्यक्ष उभांव व क्षेत्राधिकारी रसड़ा ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाया और अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि युवती की उम्र लगभग 20-22 वर्ष थी और उसके गले पर काले रंग का गहरा निशान पड़ा हुआ था जो की किसी धारदार हथियार से किया गए प्रहार का लग रहा था जिससे लोगों ने हत्या की आशंका जताई है, मौके पर पुलिस ने शव के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है आगे की जांच के लिए वहां उभांव थाना पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।

युवती के गले पर दिखा गहरे जख्म का निशान

मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने एक बयान जारी करते हुए इस बारे में बताया कि “पीआरवी वाहन की सूचना पर पहुंची उभांव पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया है जिसी उम्र लगभग 20-22 साल है इसके बारे में शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जिसके आधार पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा साथ आगे की जांच व कार्रवाई की जा रही है।

 

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!