झांसी में दो निजी अस्पतालों का पंजीकरण निरस्त

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी
झांसी। महानिदेशक,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ. शिशिर पुरी के आदेश पर आज जनपद में संचालित चिराग हॉस्पिटल एवं जेएनसीएचओ हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दोनों अस्पताल अलग-अलग स्थानों पर संचालित होने के बावजूद एक ही पंजीकरण प्रमाणपत्र का उपयोग कर रहे थे। साथ ही अस्पतालों का पंजीकरण दिनांक 30 अप्रैल 2026 को समाप्त हो चुका था तथा उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड एवं अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) संबंधी आवश्यक एनओसी भी उपलब्ध नहीं थी। निरीक्षण में पाई गई गंभीर अनियमितताओं एवं निर्धारित मानकों का अनुपालन न किए जाने के कारण दोनों अस्पतालों का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया। जनहित एवं मरीजों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी निजी चिकित्सालयों को निर्देशित किया गया है कि वे पंजीकरण एवं अन्य वैधानिक मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें।




