Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

बरूआसागर में टैक्सी और कार की भिड़ंत, आधा दर्जन घायल; समाजसेविका राशि साहू ने दिखाई मानवता

बरूआसागर (झांसी)। सोमवार सुबह बरूआसागर में 33 केवी उपकेंद्र के समीप टैक्सी और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे में नगर के एक व्यापारी के गंभीर रूप से घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

इसी दौरान अपने कार्यालय जा रही समाजसेविका राशि साहू ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल अपना वाहन रोककर घायलों की सहायता की। उन्होंने घायलों को सुरक्षित वाहन में बैठाकर मेडिकल कॉलेज झांसी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राशि साहू ने बताया कि जब वह अपने कार्यालय की ओर जा रही थीं, तभी उन्होंने 33 केवी के समीप सड़क पर भीषण दुर्घटना देखी। कई लोग घायल अवस्था में पड़े थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बिना समय गंवाए घायलों को अपने वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाने में सहयोग किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!