*महेशपुर रामेश्वरनगर एवं हरिहरपुर क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन*

प्रेमनगर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर सूरजपुर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ग्राम पंचायत महेशपुर, रामेश्वरनगर एवं हरिहरपुर में बन रही पानी टंकी और पाइपलाइन विस्तार कार्य से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि पानी टंकी से रामेश्वरनगर तक बिछाई जा रही पाइपलाइन के लिए सड़कों को खोदकर कार्य किया जा रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा बरसात के मौसम में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही पुलिया के ऊपर से पाइपलाइन बिछाई गई है जिसके लिए PMJSY से कोई भी अनुमति नहीं ली गई है एवं ठेकेदार के द्वारा स्वयं बोला गया कि बिना PMJSY अनुमति के न पुलिया के ऊपर से पाइप लाइन जाएगी न ही रोड खोदाई कर के पाइप को क्रासिंग किया जाएगा. लेकिन वर्तमान समय में ठेकेदार के द्वारा मनमानी ढंग से कार्य फिर से शुरू करा दिया गया है जिसके विरोध में ग्रामीणों के द्वारा इसका विरोध किया गया कि हमारे आने जाने की साधन पुलिया को पाइप लाइन के कारण से क्षतिग्रस्त न करे , खोदी गई सड़कों का शीघ्र कंक्रीटीकरण कराने एवं कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की गई।
इसके अतिरिक्त रामेश्वरनगर एवं हरिहरपुर में पानी टंकी चालू करने से पूर्व विद्युत व्यवस्था पूर्ण करने, रामेश्वरनगर में पर्यटन स्थल के पास सौंदर्यीकरण कराने तथा महेशपुर स्थित पानी टंकी के समीप खेल मैदान में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग भी की गई।
कलेक्टर महोदय से क्षेत्रवासियों की समस्याओं को देखते हुए सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। ज्ञापन की प्रतिलिपि संबंधित विभागों को भी भेजी गई है।
जबकि इससे पूर्व भी 03/03/2026 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ग्राम महेशपुर के पानी टंकी के पास किया गया था जिसमें तहसीलदार के नाम ज्ञापन दिया गया किन्तु कोई भी कार्यवाही आज तक नहीं की गई यदि हमारी मांग शीघ्र ही पूरा नहीं की जाती तो ग्रामीणों के द्वारा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसके जिम्मेदार स्वयं प्रशासन होगी उपस्थिति अध्यक्ष ब्लांक कांग्रेस कमेटी अरविंद कुमार यादव ब्लांक उपाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे युवा कांग्रेस ब्लांक अध्यक्ष रोहित कनौजे सरपंच पति रामेश्वरनगर लालबहादुर. हरिहरपुर सरपंच ईश्वर सिंह एवं तोषण कुमार चौबे उपस्थित रह रहे
____________________________________________________

