Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेशयुवाराज्यलोकल न्यूज़

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई

इंजीनियरिंग छात्रा की मौके पर मौत, 5 लोग गंभीर घायल* 

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव 

*शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, इंजीनियरिंग छात्रा की मौके पर मौत, 5 लोग गंभीर घायल* 

 

 

बालोद। CG ACCIDENT: बालोद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हिंदू होटल के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा शारदा पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

बताया जा रहा है कि डौंडी नगर पंचायत के बंधियापारा निवासी रंजीत सिंह पाटिल अपने परिवार के साथ ग्राम चिपरा में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतका शारदा पाटिल बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं और अपनी बुआ की शादी में शामिल होने घर आई थीं। हादसे के बाद डायल-112 की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!