Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़देशधर्ममध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़
Trending

प्रेस विज्ञप्ति विश्व हिन्दू परिषद – महाकौशल प्रांत नैतिक शिक्षा विभाग की प्रांतीय बैठक सम्पन्न, वर्षभर की कार्ययोजना निर्धारित

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी

प्रेस विज्ञप्ति

विश्व हिन्दू परिषद – महाकौशल प्रांत

नैतिक शिक्षा विभाग की प्रांतीय बैठक सम्पन्न, वर्षभर की कार्ययोजना निर्धारित

जबलपुर। विश्व हिन्दू परिषद, महाकौशल प्रांत के प्रांत कार्यालय, मदन महल रोड, जबलपुर में नैतिक शि क्षा विभाग की प्रांतीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में महाकौशल प्रांत के तीनों जिलों के नैतिक शिक्षा विभाग के कार्यकर्ताओं, विद्यालय संचालकों, जिला मंत्रियों, जिला संयोजकों एवं नैतिक शिक्षा प्रमुखों ने सहभागिता की।

बैठक की अध्यक्षता श्रीराम तिवारी (प्रांत प्रमुख, नैतिक शिक्षा, महाकौशल प्रांत) ने की। उन्होंने कहा कि नैतिक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति के भाव जागृत करना समय की आवश्यकता है। बैठक में आगामी सत्र के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि चयनित विद्यालयों में श्रीरामचरितमानस ग्रंथ का वितरण किया जाएगा तथा विद्यार्थियों के लिए अगस्त से दिसंबर तक नियमित नैतिक शिक्षा पाठन कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसके लिए तीनों जिलों में विद्यालयों का चिन्हांकन भी किया गया। प्रथम चरण में 5 से 7 विद्यालयों में इस योजना का संचालन किया जाएगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि 1 से 10 जनवरी तक विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 11 से 15 जनवरी के मध्य परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे तथा 16 से 31 जनवरी के बीच परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

बैठक को प्रदीप गुप्ता (प्रांत सह मंत्री), पंकज (विशेष संपर्क प्रमुख, महाकौशल प्रांत) एवं सुमित सिंह ठाकुर (सुरक्षा प्रमुख) ने भी संबोधित किया। उन्होंने नैतिक शिक्षा के व्यापक विस्तार तथा अधिक से अधिक विद्यालयों तक इस अभियान को पहुँचाने का आह्वान किया।

बैठक में महाकौशल प्रांत के तीनों जिलों के विद्यालय संचालक, जिला मंत्री, जिला संयोजक एवं नैतिक शिक्षा प्रमुखों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जारीकर्ता :

अजय चौरसिया

प्रांत सह प्रचार-प्रसार प्रमुख

विश्व हिंदू परिषद, महाकौशल प्रांत

कुमार राठौड़

जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख

रानी दुर्गावती जिला, विश्व हिंदू परिषद

कोमल सिंह लोधी

जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख

नर्मदा जिला, विश्व हिंदू परिषद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!