Uncategorizedछत्तीसगढ़

*सरायपाली विधानसभा के ग्राम पंचायत चकरदा में विकास की नई सौगात—सी.सी. रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण सम्पन्न*

*सरायपाली विधानसभा के ग्राम पंचायत चकरदा में विकास की नई सौगात—सी.सी. रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण सम्पन्न*

*सरायपाली विधानसभा के ग्राम पंचायत चकरदा में विकास की नई सौगात—सी.सी. रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण सम्पन्न*

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ महासमुंद जिला भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार

 

“चकरदा में विकास की मजबूत नींव, सी.सी. रोड निर्माण कार्य जनता को समर्पित”

 

सरायपाली विधानसभा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत चकरदा में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से निर्मित सी.सी. रोड का लोकार्पण गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह निर्माण कार्य ग्रामीण विकास, सुगम आवागमन एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर, भाजपा मंडल केदुवां मंडल महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा, अजीत पटेल, मोहन पटेल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

प्रमोद सागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव-गरीब, किसान एवं वंचित वर्ग के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार ही विकसित गांव और विकसित भारत की मजबूत नींव है।

 

अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सागर ने लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ग्रामवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए विकास कार्यों के संरक्षण, जनसहभागिता एवं सामाजिक समरसता के साथ क्षेत्र के समग्र विकास में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!