15 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
3.70 लाख रुपये का माल जब्त
*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव*

छत्तीसगढ़
दुर्ग
15 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, 3.70 लाख रुपये का माल जब्त
दुर्ग। नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए भिलाई की स्मृतिनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खम्हरिया क्षेत्र में ग्राहक की तलाश कर रहे एक युवक को पुलिस ने 15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मादक पदार्थ के अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 3.70 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक जुनवानी से खम्हरिया की ओर प्रतिबंधित मादक पदार्थ लेकर बिक्री के इरादे से जा रहा है। सूचना मिलते ही स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने टीम बनाकर इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
–
पूछताछ में आरोपी की पहचान हर्ष सिंह के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो पैकेटों में रखी कुल 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की अनुमानित बाजार कीमत 3 लाख 40 हजार रुपये है। मोबाइल फोन सहित कुल जब्ती का मूल्य करीब 3 लाख 70 हजार रुपये आंका गया है।
–
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हेरोइन कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।

