यूपी

आधी रात सड़कों पर उतरे सीओ गरौठा: कांवड़ियों के बीच पहुंचकर पीयूष कुमार पाण्डेय ने साझा किया उनका सफर

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। श्रावण मास के पावन अवसर पर जहाँ एक ओर पूरा प्रशासनिक अमला कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में जुटा है, वहीं रविवार देर शाम को क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय का एक संवेदनशील और मानवतावादी चेहरा सामने आया है। रात्रि गश्त के दौरान सीओ ने अपनी कार रुकवाकर सड़क मार्ग से गुजर रहे कावड़ियों से आत्मीयता से बातचीत की और उनकी यात्रा का हालचाल जाना। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय क्षेत्र में कानून-व्यवस्था का जायजा लेने और रात्रि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें कावड़ियों का एक जत्था भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए गंतव्य की ओर बढ़ते दिखा। कावड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोपरि रखते हुए सीओ ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और खुद नीचे उतरकर कावड़ियों के पास पहुंचे। उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ कावड़ियों से संवाद किया और उनकी यात्रा से जुड़ी जानकारियों का जायजा लिया। इस दौरान सीओ ने कावड़ियों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए स्थानीय पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की बात कही और सभी को सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!