Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

देवरिया की शानदार जीत के साथ संपन्न “नेमत अली मेमोरियल रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2026″

विजेता को 25 हजा़र व 15 हज़ार कैश प्राइज के साथ उपविजेता बनी गौरी की टीम

मुकाबले का उद्घाटन करते सतीश दुबे प्रबंधक सेंट्रल पब्लिक एकेडमी

बलिया। स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली ‘नेमत अली रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2026’ का सफल आयोजन रविवार 26 अप्रैल को होने वाले फाईनल मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। आठ दिन चलने वाली इस बेहतरीन प्रतियोगिता का आगाज़ 19 अप्रैल को हुआ था।

रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में स्थानीय गौरी की टीम का मुकाबला पड़ोसी जनपद देवरिया के टीम से हुआ जिसमें टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग करने का फैसला लेते हुए देवरिया की टीम ने गौरी की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया निश्चित 10 ओवरों में गौरी की टीम ने कुल 42 रन बनाए, देवरिया की कई हुई गेंदबाजी और शानदार क्षेत्ररक्षण के चलते गौरी की टीम अपनी पूरी पारी में केवल एक चौका लगाने में कामयाब रही जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए देवरिया की टीम ने निर्धारित 43 रन के लक्ष्य को मात्र 6 ओवर में हासिल कर लिया इसी के साथ एक तरह से एक तरफा कहे जाने वाले इस मुकाबले को देवरिया ने शानदार तरीके से जीतते हुए खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया।

मुकाबले  की उपविजेता गौरी की टीम 

प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए एक सक्रिय और उत्साहित टीम की सफ़ल मेहनत शामिल थी जिसमें अध्यक्ष आकिब शाद और शाहिद बिन सलीम के साथ सदस्य के तौर पर असद, हबीब, फहद, हारिस, राज, पंकज, सल्लू और कैफ आदि नौजवान शामिल थे जबकि खेल की निष्पक्षता और रोमांच बनाए रखने के लिए भी एक अनुभवी टीम तैनात थी जिसमें अम्पायर अमित सिंह गोलू, बन्टी सिंह, मुशफ़्फक लारी, जबकि कमेंटेटर अरशद हिन्दुस्तानी और शशि प्रकाश उर्फ लड्डू शामिल रहे वहीं स्कोरिंग का ज़िम्मा मो० ज़ैद, नीशू और अताउर रहमान ने बख़ूबी संभाला।

कमेंटेटर शशिप्रकाश उर्फ लड्डू

मुकाबले के फाइनल में जीत हासिल करने वाली देवरिया की टीम को ₹25000 नगद पुरस्कार के साथ ही टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को उपहारों से नवाजा़ गया जबकि उपविजेता रही गौरी की टीम को ₹15000 के नगद पुरस्कार के साथ टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को उपहार प्रदान किया गए वहीं मैन ऑफ़ द सीरीज रहे देवरिया के कप्तान राज सोनकर को उपहार के रूप में एक बेहतरीन रेंजर साइकिल दी गई जबकि फाइनल मुकाबले का मैन ऑफ द मैच गेंदबाज अंकित को घोषित किया गया

“मैन ऑफ द मैच” अंकित
“मैन ऑफ द सीरीज” राज 

मुख्य अतिथि और गणमान्य उपस्थिति

कार्यक्रम में राजनीति और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से दिग्गजों ने शिरकत की। मुख्य अतिथियों की सूची में पुर्व प्रधान सपा नेता मतलूब अख्तर, राजेश पासवान, नूर आलम, सुभासपा ज़िलाध्यक्ष (अल्पसंख्यक) आतिफ जमील, डॉ. फैजुर रहमान साहब, मोहन यादव, डॉ. रफत कमाल और डॉ. आफताब व अतुल प्रताप यादव जैसे नाम शामिल रहे जबकि फाइनल खिताबी मुकाबले का उद्घाटन न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी बेल्थरा रोड के प्रबंधक सतीश दुबे के हाथों किया गया।

कुंडैल नियामत अली की सरज़मीन पर होने वाले इस बेहतरीन मुकाबले की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है लोगों का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिताएं स्थानीय क्षेत्र में होते रहनी चाहिए जिससे आसपास की प्रतिभाओं को बल मिलेगा साथ ही उन्हें बड़े फलक पर चमकने का मौका भी मिलेगा आज के दौर में जब अधिकतर युवा मोबाइल और इंटरनेट गेमिंग की लत मे परेशान हैं वैसे में शारीरिक शक्ति के साथ खेले जाने वाले और टीमवर्क व सद्भावना को मजबूत करने वाले ऐसे खेलों की नितांत आवश्यकता है।

इस शानदार मुकाबले को सफल बनाने में आयोजन समिति के साथ ही कुछ खास लोगों का योगदान रहा जिसमें विशेष सहयोग मो० रैयान (रैयान बिल्डिंग मैटेरियल्स) मो० शाद भाई, उमैर उर्फ खुर्रम, शेरिफ भाई , ताबिश भाई, गोलू, डॉ. यासिर, डॉ. आदिल रेहान, मो० वसीम, नूर आलम साहब, युनुस आदि लोग प्रमुख रहे।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!