यूपी

भक्तों के लिए होता है भगवान का अवतार- टिंकू महाराज

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

कोटरा। समीपस्थ ग्राम सिकरी व्यास में हनुमत धाम मंदिर पर श्रवण के पवित्र महीने में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन मंदिर के महंत श्री श्री 1008 श्री श्याम दास जी महाराज की अध्यक्षता में महिला मंडल के तत्वाधान में किया जा रहा है। कथा व्यास शास्त्री कृष्ण बिहारी तिवारी टिंकू महाराज ने कथा के चौथे दिन सूर्यवंश और चंद्र वंश का वर्णन किया। शास्त्री जी ने बताया जब-जब पृथ्वी पर दायित्वों का अत्याचार बढ़ता है तब तक भगवान किसी न किसी रूप में अवतार ग्रहण करते हैं निशाचारों का नाश करते हैं भक्तों का उद्धार करते हैं शास्त्री जी ने बताया भगवान का जन्म मथुरा की जेल में हुआ लेकिन महोत्सव गोकुल में बाबा नंद के यहां मनाया गया बाबा नंद पूर्व जन्म में द्रोण नाम के बसु थे उन्होंने पूर्व जन्म में भगवान की तपस्या की थी भगवान को पत्र रूप में मांगा था इसलिए भगवान उनके यहां आए शास्त्री जी ने जिस समय भगवान के जन्म महोत्सव की कथा सुनाई कथा पंडाल में घंटा घड़ियाल शंख आदि बजने लगे। सभी भक्तजन हर्ष उल्लास के साथ नंद के आनंद भाई जय कन्हैया लाल की नंद जी के अंगना में बज रही आज बधाई आदि अनेक बदायूं के साथ न्रत्य करने लगे। महापुराण की आरती व पूजन मंदिर के महंत श्याम दास जी महाराज ने किया। शास्त्री जी के साथ संगीत में ग्रामीण कलाकार हर प्रसाद परमानंद,गयाप्रसाद ने साथ दिया। कथा स्थल में लल्लन सिंह,महेश पाल सिंह,अंकित सिंह,आजाद सिंह,राजू सिंह पत्रकार,राजवीर सिंह राजा भैया,वीर सिंह,मास्टर साहब सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!