यूपी

एसपी ग्रामीण ने सीओ के साथ गुरसरांय नगर में किया पैदल गश्त,नागरिकों से किया संवाद

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी

गुरसरांय(झांसी)। 12 सितंबर शनिवार को कस्बे में शांति एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जाग्रत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने व्यापक स्तर पर पैदल गश्त किया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख मार्गों,बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय एवं गुरसरांय थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने मुख्य बाजार,बस स्टैंड,प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी ग्रामीण डॉ अरविंद कुमार ने स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया। व्यापारियों से प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। प्रमुख तिराहों पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की गई। बिना हेलमेट,तीन सवारी और संदिग्ध वाहनों के चालान काटकर चालकों को सख्त हिदायत दी गई। फुटपाथ और सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों और अवैध अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार ने मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा कि रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। क्षेत्र में शांति भंग करने या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। पैदल गश्त के दौरान पुलिस की सक्रियता देखकर नागरिकों और व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया। इस मौके पर वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भदौरिया,सब इंस्पेक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी, सब इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह,सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह,हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह,अवनीश कुमार,कांस्टेबल नितिन यादव,नीतेश,अभिषेक कुमार,पंकज सिंह,हर्षित,विकास पचौरी,सचिन वर्मा,महिला कांस्टेबल आंशी गौड़,कुंजन फौजदार,मानसी राजपूत,जिज्ञासा श्रीवास्तव,कोमल,सुचिता,दीपशिखा,कोमल वर्मा,प्रिया सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष पुलिस बल मौजूद रहा।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!