
आज इंडियन बैंक ने मुख्य महाप्रबंधक के नेतृत्व में श्वेतधारा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के साथ डिजिटल डेयरी टर्म लोन एवं डेयरी KCC के नवीनीकरण के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर सफलतापूर्वक हस्ताक्षर किए।
इस समझौते का उद्देश्य मौजूदा साझेदारी को और मजबूत करना, डेयरी क्षेत्र में ऋण सुविधाओं का विस्तार करना तथा डेयरी किसानों के बीच वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना है।
यह MoU आज सुधीर कुमार गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक, लखनऊ, इंडियन बैंक, पंकज कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, लखनऊ; तथा राहुल सिंह, एमडी एवं सीईओ श्वेतधारा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किया गया।
