राजगढ़ में पहली बार अंजुमन सदर अनवर खान उर्फ मोनू के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर राजगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजगढ़ में पहली बार अंजुमन सदर के नेतृत्व में मुस्लिम समाज द्वारा इतनी बड़ी तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। रैली के दौरान शहर की सड़कों पर तिरंगों की कतार नजर आई। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह के साथ रैली में सहभागिता की। देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। रैली का उद्देश्य समाज में देशप्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करना रहा। अंजुमन सदर की अगुवाई में निकली इस विशाल रैली को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा हम सभी की शान और देश की एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम के माध्यम से राजगढ़ में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया। रैली में शामिल लोगों ने देश की तरक्की, अमन-चैन और सामाजिक सौहार्द की कामना करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। *राजगढ़ से सैफ अली की रिपोर्ट *