E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़देशबिहारयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

तहसील के कमरे में मिला कर्मचारी का शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा कारण स्पष्ट नहीं

बलिया। जिले की बेल्थरा रोड तहसील में कार्यरत सफाईकर्मी नंदलाल रावत उर्फ नंदू (55) के तहसील के तीसरी मंजिल पर अंदर से बंद एक कमरे मृत पाए जाने से अचानक तहसील परिसर में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार एक कर्मचारी ने बताया कि शुक्रवार की वह सुबह से तहसील के ऊपर के कमरे से नहीं निकले तो तहसील कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया किन्तु दरवाजा नहीं खुला। रोशनदान से देखने पर पता चला कि नंदलाल उसमें अचेत पड़े है।

जिसकी सूचना कर्मचारी ने तत्काल उपजिलाधिकारी और उभांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी शरद चौधरी,नायब तहसीलदार रौशन सिंह, चौकी इंचार्ज सीयर मुकेश कुमार, एसआई सुमित त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर दरवाजे की सिटकनी को तोड़कर अन्दर गए सफाई नंदलाल अचेत पड़े थे। इस दौरान सीएचसी सीयर के डाक्टर विक्रम सेन सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल सिंह भी पहुंच गए। जांच के बाद डाक्टर ने नंदू को मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद इसकी सूचना साथी कर्मचारियों ने नंदू के गांव बांसडीह स्थित उनके परिजनों को दी। बताया जाता है कि नंदू का एक बेटा है ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नंदलाल उर्फ नंदू तहसील के स्थापना के समय वर्ष 1994 से ही यहां कार्यरत थे।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!