Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

करेरा विधायक रमेश खटीक के हाथ में शराब की बोतल लिए फोटो वायरल

होली पर कोई दे दे तो मान रखना पड़ता है: विधायक

करैरा से एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में तेजी से वायरल हो रही है…और इस तस्वीर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।वायरल फोटो में करैरा के विधायक रमेश खटीक एक कार्यक्रम के दौरान लोगों से सम्मान लेते नजर आ रहे हैं।लोग उन्हें माला पहनाकर स्वागत कर रहे हैं…लेकिन उसी तस्वीर में उनके हाथ में शराब का पउआ भी साफ दिखाई दे रहा है।बताया जा रहा है कि यह फोटो “सच का साथ नगर पंचायत दिनारा” नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर की गई थी, जिसे राम सिया परिहार नाम के व्यक्ति ने पोस्ट किया बताया जा रहा है।तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

लोग सवाल पूछ रहे हैं —

क्या जनप्रतिनिधियों को इस तरह सार्वजनिक कार्यक्रम में शराब के साथ नजर आना चाहिए?

क्या यही संदेश समाज और युवाओं को दिया जाएगा?

हालांकि इस पूरे मामले पर विधायक रमेश खटीक का कहना है —“हमारे समाज में यह चलता है। होली जैसे मौके पर अगर कोई कार्यकर्ता कुछ लेकर आ जाता है तो उसका मान-सम्मान रखना पड़ता है।”

लेकिन सवाल अभी भी वही है

क्या जनप्रतिनिधियों के लिए भी यही मानक होना चाहिए?

फिलहाल यह फोटो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!