गोदना के होनहार मोहक आस्के ने रचा कीर्तिमान, CBSE 10वीं में 94.6% अंक हासिल

कांटाफोड़ – ग्राम गोदना के प्रतिभाशाली छात्र मोहक आस्के ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 473/500 अंक (94.6%) प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गोदना एवं कांटाफोड़ क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
मोहक, सीताराम आस्के एवं प्रियंका आस्के के सुपुत्र हैं। वे S.T. Norbert School, Rau (Indore) के छात्र हैं और अंग्रेजी माध्यम से अध्ययनरत रहे। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
परिजनों के अनुसार, मोहक शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने नियमित अध्ययन और बेहतर समय प्रबंधन के साथ यह मुकाम प्राप्त किया है।
मोहक की इस सफलता को क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए खुशी का कारण बनी है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा साबित हो रही है।



