लोकल न्यूज़

हिंदुस्तान ओलंपियाड में अंकित गुप्ता का जलवा, जिले में हासिल किया पहला स्थान

संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता(रानीगंज बाजार)

बैरिया। बैरिया ब्लॉक अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय रानीगंज के मेधावी छात्र अंकित गुप्ता ने हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रानीगंज बाजार निवासी अंकित की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय के विज्ञान शिक्षक पंकज सिंह ने बताया कि अंकित शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती छात्र रहा है। उसकी नियमित तैयारी और दृढ़ लगन का ही परिणाम है कि उसने यह मुकाम हासिल किया।
खंड शिक्षा अधिकारी पंकज मिश्र ने अंकित की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे एवं पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि “विद्यार्थियों की सफलता ही किसी संस्थान की असली पहचान होती है। अंकित की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी प्रतियोगी परीक्षाएं बच्चों को अपनी कमजोरियों को पहचानने और उन्हें सुधारने का अवसर प्रदान करती हैं।
अंकित की इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों, सहपाठियों एवं क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!