Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

निवार चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेत में छिपाई गई 130 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी फरार

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवार चौकी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम ठरका स्थित एक खेत से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से करीब 130 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जबकि मामले में दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गाताखेड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा ठरका में किराए पर लिए गए खेत के कमरे में अवैध रूप से शराब छिपाकर रखी गई है और उसे बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत में बने कमरे की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कमरे में रखे कार्टूनों से लाल मसाला और प्लेन देशी शराब की कुल 780 शीशियां (लगभग 130 लीटर) बरामद की गईं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 83,500 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही सैंपल लेकर पूरी कार्रवाई पंचनामा के तहत पूरी की।

पूछताछ में खेत मालिक ने बताया कि उसने खेत खेती के लिए ठेके पर दिया था और उसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्तियों के पास थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस की इस कार्रवाई में निवार चौकी स्टाफ की अहम भूमि का रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!