Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

राजन इंटरनेशनल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे, बच्चों ने मां के प्रति जताया प्रेम

शहर के राजन इंटरनेशनल एकेडमी में रविवार को मदर्स डे का आयोजन बड़े उत्साह और भावनात्मक माहौल में किया गया।

बस्ती। शहर के राजन इंटरनेशनल एकेडमी में रविवार को मदर्स डे का आयोजन बड़े उत्साह और भावनात्मक माहौल में किया गया। विद्यालय की प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में मां के महत्व, त्याग और ममता को याद करते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वांचल के मालवीय स्वर्गीय पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा मां को समर्पित गीत, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी मासूम अभिव्यक्तियों से मां के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने कहा कि मां का स्थान संसार में सर्वोपरि होता है। मां ही बच्चे की पहली शिक्षिका होती है, जो उसे जीवन के संस्कार, अनुशासन और प्रेम का पाठ पढ़ाती है। उन्होंने कहा कि मां अपने बच्चों के लिए हर कठिनाई को मुस्कुराते हुए सहन करती है और अपने परिवार की खुशियों के लिए हमेशा समर्पित रहती है। उन्होंने कहा कि हम मां के लिए कितना भी कर लें, लेकिन उनके त्याग और प्रेम के ऋण से कभी उऋण नहीं हो सकते।

विद्यालय के कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि मां की ममता अनमोल होती है। मां का प्रेम निस्वार्थ और असीम होता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने माता-पिता का सम्मान करें और उनकी भावनाओं को समझें। उन्होंने कहा कि मां का आशीर्वाद ही बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सानू एंटोनी ने कहा कि मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता होता है। एक मां ही ऐसी होती है जो बिना कुछ कहे अपने बच्चों की हर जरूरत और हर परेशानी को समझ जाती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को हमेशा अपनी मां के प्रति आदर और कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। प्लेवे से लेकर अन्य कक्षाओं तक के बच्चों को केक एवं चॉकलेट वितरित किए गए। बच्चों ने मदर्स डे के अवसर पर अपनी माताओं के लिए विशेष कार्ड और संदेश भी तैयार किए। विद्यालय परिवार की ओर से सभी माताओं को शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। मदर्स डे का यह आयोजन भावनात्मक, प्रेरणादायक और यादगार बन गया।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र यदुवंशी जीत ने किया, कार्यक्रम में रेखा श्रीवास्तव,आकृति,साहू,दीपांजलि, पूनम गुप्ता, नीलम श्रीवास्तव, निशु,शिप्रा, प्रियंका यादव,, रिंकू पांडेय, शिक्षा बरनवाल,रिया,तहजीब,नन्दनी,रूपा,पलक श्रीवास्तव, निशा, आकृति पाण्डेय,मानसी सिंह, सुषमा गुप्ता,रजनी श्रीवास्तव,फरहत ,श्वेता त्रिपाठी, फातिमा,संजू गुप्ता, नैनसी चौधरी, ताहिया,अमित मिश्रा, सौरभ पाण्डेय, शिवांश उपाध्याय सहित अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!