E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifराजस्थानलोकल न्यूज़

पिंडवाड़ा में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता मे ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, योजनाओं की प्रगति पर जोर

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान(9571081159)

पिण्डवाड़ा(सिरोही)। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में पंचायत समिति पिंडवाड़ा के सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश एवं केंद्र सरकार की फ्लैगशिप और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ समय पर और पूर्ण रूप से पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागवार योजनाओं की प्रगति, निर्धारित लक्ष्य, प्राप्त उपलब्धियां, रिक्तियां तथा ब्लॉक की रैंकिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

महिला एवं बाल विकास विभाग को पोषण ट्रैकर में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। वहीं शिक्षा विभाग को जर्जर एवं क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों को ध्वस्त करने, ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली को मजबूत बनाने तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

चिकित्सा विभाग को आयुष्मान कार्ड वितरण एवं लाडो प्रोत्साहन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। इसके अलावा नगर पालिका, पंचायत राज, विद्युत, जलदाय, सार्वजनिक निर्माण, जल संसाधन, सिंचाई और कृषि विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में पिंडवाडा उपखंड अधिकारी नरेंद्र जांगिड़, विकास अधिकारी नवलाराम, पुलिस उपाधीक्षक भंवरलाल चौधरी तहसीलदार शंकरलाल परिहार
नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी योगेश आचार्य समेत ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!