Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्य

अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ के पूर्णकालिक डीजीपी,पढ़ें पूरा आदेश*

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से लंबित पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति पर आखिरकार मुहर लग गई है।

*अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ के पूर्णकालिक डीजीपी,पढ़ें पूरा आदेश*

जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक दुबे

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से लंबित पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति पर आखिरकार मुहर लग गई है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुणदेव गौतम को प्रदेश का नया स्थायी डीजीपी नियुक्त किया है। वे पिछले कई महीनों से कार्यवाहक डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे। राज्य में यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब नियमित DGP की नियुक्ति को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे राज्य सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ का नया पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त कर दिया है। शनिवार, 16 मई 2026 को जारी आधिकारिक आदेश के बाद वे अब राज्य के पुलिस महकमे की स्थाई कमान संभालेंगे।मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के निवासी अरुण देव गौतम का प्रशासनिक ट्रैक रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। वे छत्तीसगढ़ में सबसे लंबे समय तक गृह सचिव के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें 2002 में संयुक्त राष्ट्र मेडल (कोसोवो), 2010 में भारतीय पुलिस पदक और 2018 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!