Uncategorized

भजन संध्या का हुआ आयोजन

प्रस्तुतियां एक से बढ़कर एक-संयोजक राजेश गोयल

बयाना। कस्बे के सब्जी मंडी स्थित अग्रवाल कॉलोनी में शुक्रवार रात भजनों की ऐसी रसधार की पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। रुदावल कस्बे से आए राधा रानी भक्त मंडल संस्था के भजन गायको ने राधा कृष्ण की भक्ति में एक से बढ़कर एक भजन सुनाएं। सुर और ताल की मधुर धुनों में डूबे श्रद्धालु खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए।

राधा रानी कीर्तन संस्था बयाना के संयोजक राजेश गोयल ने बताया कि प्रस्तुतियां एक से बढ़कर एक रही।उन्होंने बताया कि जैसे ही कलाकारों ने राधा रानी और श्री कृष्ण की भक्ति गीतों की शुरुआत की, श्रोता भक्ति की गंगा में बहते चले गए। महिला श्रद्धालुओं ने भी झूमकर भजनों का आनंद लिया।

इस अवसर पर श्री राधा रानी की मनमोहक झांकी सजाई गई आकर्षक झांकि ने भक्तों का मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

इस अवसर पर राजू भारद्वाज, सुरेंद्र जांगिड़, धर्मेंद्र, धीरज जांगिङ, अनुपम शर्मा, वीरेंद्र, ओमप्रकाश कटारा, गोविन्द, मनीष सिंघल, भोलू पंडित, मुकेश सिंघल, मुकेश झालानी, हेमंत मंगल, मोहन इंदोलिया, विवेक सिंघल, पिंकी सिंघल, अवनी, रक्षा, तनु अग्रवाल सहित काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!