E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्य

छठी कार्यक्रम से लौट रही युवती से दुष्कर्म,दो आरोपी गिरफ्तार।*

कवर्धा/जिला कबीरधाम के थाना चिल्फी क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

*छठी कार्यक्रम से लौट रही युवती से दुष्कर्म,दो आरोपी गिरफ्तार।*

अभिषेक दुबे जिला ब्यूरो चीफ

कवर्धा/जिला कबीरधाम के थाना चिल्फी क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता द्वारा अपने परिचित के घर आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौटते समय घटना को अंजाम दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना ग्राम सरोदादादर से रानीदहरा मार्ग के बीच जंगल क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही थाना चिल्फी एवं महिला थाना की टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को तत्काल उपचार व चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई।पुलिस ने पीड़िता के बयान, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि पहचान परेड एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया शेष होने के कारण आरोपियों की फोटो और व्यक्तिगत जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!