Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorizedछत्तीसगढ़

*करोड़ों का धान घोटाला, नरसैयापल्लम धान उपार्जन केंद्र प्रभारी महेन्द्र प्रधान को किया गया गिरफ्तार।*

*करोड़ों का धान घोटाला, नरसैयापल्लम धान उपार्जन केंद्र प्रभारी महेन्द्र प्रधान को किया गया गिरफ्तार।*

*करोड़ों का धान घोटाला, नरसैयापल्लम धान उपार्जन केंद्र प्रभारी महेन्द्र प्रधान को किया गया गिरफ्तार।*

तिलक राम पटेल महासमुंद ब्यूरोचिफ भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट पेपर

*धान का समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना की राशि मिलाकर कुल 01 करोड़ 12 लाख 92 हजार 420 रुपये का गबन/घोटाले का है आरोप।*

 

*किसानों के हक के 3,642.72 क्विंटल (9,107 कट्टे) धान की राशि का किया गया गबन ।*

 

*थाना बसना में धारा 316(5) बी.एन.एस. (BNS) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल ।*

 

महासमुंद जिले में आर्थिक अपराधों, भ्रष्टाचार एवं सरकारी संपत्ति के गबन पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कड़े निर्देश दिए गए हैं। जिसके परिपालन में जिला पुलिस द्वारा लगातार प्राप्त शिकायतों व सूचनाओं पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 29/05/2026 को श्री उसत कुमार प्रधान (शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. पिरदा) द्वारा थाना बसना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार, धान उपार्जन केन्द्र नरसैयापल्लम (प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति आरंगी) में दिनांक 16.05.2026 को प्रशासनिक जांच दल द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में 3,642.72 क्विंटल (9,107 कट्टे) मोटा धान कम पाया गया। उक्त धान का समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना की राशि मिलाकर कुल 1,12,92,432 (एक करोड़ बारह लाख बानवे हजार चार सौ बत्तीस रुपये) का गबन होना पाया गया।

इस गंभीर शिकायत पर तत्काल थाना बसना में अपराध क्रमांक 287/2026 धारा 316(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में थाना बसना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। प्रकरण के मुख्य आरोपी धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी महेन्द्र प्रधान को आज दिनांक 30/05/2026 को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी महेन्द्र प्रधान को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड स्वीकृत करा कर जेल दाखिल किया गया है। प्रकरण में अन्य लोगो के संलिप्त होने के संबंध में भी विवेचना की जा रही है

 

*गिरफ्तार आरोपी-*

01- महेन्द्र प्रधान पिता रूपधर प्रधान, उम्र 57 वर्ष, निवासी- जबलपुर (वर्तमान प्रभारी धान उपार्जन केंद्र नरसैयापल्लम), थाना बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!