नया-सानवाड़ा में श्री बाबा रामदेवजी प्राण-प्रतिष्ठा प्रथम वर्षगाँठ महोत्सव धूमधाम से आयोजित
मेघवाल समाज द्वारा आयोजित महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

पिण्डवाड़ा। नया-सानवाड़ा (पश्चिमीवास) में मेघवाल समाज द्वारा गुरुवार, 28 मई 2026 को श्री बाबा रामदेवजी प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण के साथ मनाया गया। पूरे गांव में धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया।
महोत्सव के उपलक्ष में मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी एवं रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना एवं बाबा रामदेवजी के जयकारों के साथ हुई। इसके बाद आयोजित महाप्रसादी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
रात्रि में आयोजित भव्य भजन संध्या कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। प्रसिद्ध भजन गायिका अनिता जांगिड़ एंड पार्टी (पाली) एवं सुप्रसिद्ध भजन गायक व
श्री लक्ष्मण तंवर (बालोतरा) ने अपने मधुर एवं भक्तिमय भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देगें।
कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजबंधु शामिल हुए। आयोजन समिति एवं मेघवाल समाज के सदस्यों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश देते हैं।
समस्त ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की गई।
मेघवाल समाज (पश्चिमीवास) नया-सानवाड़ा* द्वारा सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 🙏


