Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्य

देवांगन समाज का मिल रहा जनसमर्थन*!!

भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया घुमका नगर पंचायत चुनाव में प्रचार*

*घुमका नगर पंचायत चुनाव*

*देवांगन समाज का मिल रहा जनसमर्थन*!!

शेखर ठाकुर(छत्तीसगढ़ ) भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया घुमका नगर पंचायत चुनाव में प्रचार*

राजनांदगांव, नगर पंचायत घुमका में प्रथम बार नगर पंचायत चुनाव हेतु मतदान 1 जून को होना है। जिसके लिए नामांकन एवं नाम वापसी की प्रक्रिया के पश्चात् चुनाव प्रत्याशी संख्या की स्थिति साफ हो चुकी है। नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 15 वार्ड पार्षद का चुनाव होना है। चुनाव प्रचार 30 मई को थम जाएगा। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती किरण एकलव्य वर्मा सहित समस्त 15 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।जिला भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ से शोभाराम देवांगन एवं पिछड़ा वर्ग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लालाराम देवांगन के मार्गदर्शन में भाजपा को पार्षद दल से सबसे अधिक सीट के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती किरण एकलव्य वर्मा के लिए इंजीनियर गणेश राम देवांगन एवं डेरहा राम देवांगन गर्मजोशी के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

इंजीनियर गणेश राम देवांगन ने बताया कि घुमका नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न पिछड़ा वर्ग समाज के सदस्यों, नागरिकों से भाजपा को बड़ी संख्या में जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। अलग-अलग वार्डों में समाज की बैठकें जारी हैं। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी एवं राज्य की विष्णुदेव साय सरकार के कार्य की जगह-जगह प्रशंसा सुनने मिल रही है। नगर पंचायत घुमका क्षेत्र के नागरिक भाजपा का अध्यक्ष एवं शत प्रतिशत भाजपा पार्षद चुनने लालायित हैं। चुनाव प्रचार एवं सामाजिक बैठकों का क्रम भाजपा जिला अध्यक्ष *कोमल सिंह राजपूत* की अगुवाई में समाज को विश्वास में लिया जा रहा है, जिसमें भरपूर समर्थन मिल रहा है।

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!