E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

पेट्रोल-डीजल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल

रायपुर में BPCL दफ्तर घेरने उतरेगा विपक्ष!!

पेट्रोल-डीजल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, रायपुर में BPCL दफ्तर घेरने उतरेगा विपक्ष!!

 

शेखर ठाकुर ( छत्तीसगढ़ स्टेट हेड )

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर सियासत तेज हो गई है। ईंधन संकट के मुद्दे पर कांग्रेस अब सड़क पर उतरने जा रही है। पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता 15 मई को घड़ी चौक स्थित शहीद वीर नारायण सिंह कॉम्पलेक्स !

 

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर सियासत तेज हो गई है। ईंधन संकट के मुद्दे पर कांग्रेस अब सड़क पर उतरने जा रही है। पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता 15 मई को घड़ी चौक स्थित शहीद वीर नारायण सिंह कॉम्पलेक्स में मौजूद भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल की कमी से आम जनता परेशान है। पेट्रोल पंपों में सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

आमजन से लेकर मरीज और छात्र तक प्रभावित

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ईंधन संकट का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। मरीज अस्पताल पहुंचने में परेशान हो रहे हैं, व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और परीक्षा देने जाने वाले छात्र भी समय पर केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

विकास उपाध्याय ने कहा कि राज्य की बीजेपी सरकार जनता की परेशानियों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हालात संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है, जबकि आम लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जूझ रहे हैं।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!