शेखर ठाकुर(CG स्टेट हेड )
*थाना सोमनी जिला राजनांदगांव दिनांक 16.05.2026*
सूखे नशे पर थाना सोमनी पुलिस की कार्यवाही।*
अवैध गांजा बिक्री पर की गयी कार्यवाही। एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को किया गया गिरफ्तार।आरोपी से 700 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 35000/- रुपए को किया गया जप्त। पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय अलेक्जेंण्डर किरो के पर्यवेक्षण में अपराध के रोकथाम व नियंत्रण तथा काननू व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु नशे एवं असामाजिक तत्वो के खिलाफ चलाए जा रहे सतत अभियान कार्यवाही के तहत थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में थाना सोमनी पुलिस टीम द्वारा ग्राम इंदावानी चैक जी0ई0 रोड यात्री प्रतिक्षालय के सामने अवैध रूप से बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश रहे *प्रवीण साहू पिता खुमान साहू उम्र 22 साल निवासी ग्राम अंजोरा बाबाकुटी चैक अंजोरा, राजनांदगांव पारा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव छ0ग0* के कब्जे से एक बैग में रखे 700 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 35000/- रुपए को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध विधिवत एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव, सउनि चैतुराम आर्य, प्र0आर0 हेमंत अनंत, डूलेश्वर साहू आर0 तुषार मरकाम, मनोज हरमुख एवं समस्त स्टाफ सोमनी पुलिस का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा है।