Uncategorizedछत्तीसगढ़

ग्राम कैलाशपुर में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा धूमधाम से संपन्न

ग्राम कैलाशपुर में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा धूमधाम से संपन्न

ग्राम कैलाशपुर में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा धूमधाम से संपन्न

 

कैलाशपुर। ग्राम कैलाशपुर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से निकाली गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

रथ यात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात भगवान श्री जगन्नाथ जी के भव्य रथ को श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ खींचा। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयघोषों से वातावरण गूंज उठा। ग्रामवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं  वितरण भी की।

 

रथ यात्रा के अवसर पर ग्राम में आकर्षक मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में बच्चों के लिए झूले, खिलौनों की दुकानें तथा विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और खान-पान की दुकानों ने लोगों का विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया। बच्चों ने मेले का भरपूर आनंद लिया, वहीं ग्रामीणों ने परिवार सहित खरीदारी कर उत्सव की खुशियां साझा कीं।

 

इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि, युवा, महिलाएं एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसने ग्राम कैलाशपुर में आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!