Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

सूने मकान के ताले चटकाकर जेवर और नकदी ले उड़े चोर

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत दर्शनी टोला में एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस वक्त हुई जब गृहस्वामी एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जिले से बाहर गई हुई थीं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दर्शनी टोला निवासी श्रीमती मंजू राय (45) बीते 5 मई को अपने घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में एक शादी में शामिल होने ग्राम साईपुरा (तेंदूखेड़ा, दमोह) गई थीं।

 

7 मई की सुबह करीब 10 बजे पड़ोस में रहने वाली रेखा राय ने देखा कि मंजू राय के घर का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मंजू के बेटे पंकज को दी, जिसके बाद परिवार आनन-फानन में वापस लौटा। मंजू राय ने घर पहुँचकर देखा तो मुख्य दरवाजे समेत दो कमरों के ताले टूटे पड़े थे। आलमारी का लॉकर खुला था, जिसमें रखे सोने की पुरानी इस्तेमाली माला, एक जोड़ी चांदी की पायल, संतान साते की सात चूड़ियां और नगद राशि गायब थी। चोरों ने पूरे घर का सामान तितर-बितर कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!