E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्य

आज लगेगी नेशनल लोक अदालत!

चेक बाउंस से लेकर ट्रैफिक चालान तक हजारों मामलों का होगा निपटारा!

आज लगेगी नेशनल लोक अदालत, चेक बाउंस से लेकर ट्रैफिक चालान तक हजारों मामलों का होगा निपटारा
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली के निर्देश पर आज देशभर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SALSA) बिलासपुर की ओर से प्रदेश के सभी जिला एवं व्यवहार न्यायालयों में भी लोक अदालत लगाई जाएगी। यह वर्ष 2026 की दूसरी नेशनल लोक अदालत होगी, जिसमें आपसी सुलह और राजीनामा के जरिए लंबित मामलों का त्वरित निपटारा किया जाएगा।
लोक अदालत में चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक रिकवरी, ट्रैफिक चालान, पारिवारिक विवाद, राजस्व विवाद, बिजली बिल, जलकर, संपत्ति कर, किराया विवाद और धारा 125 दंड प्रक्रिया संहिता से जुड़े मामलों सहित कई प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा प्री-लिटिगेशन मामलों में बैंक, विद्युत विभाग, दूरसंचार विभाग, नगर निगम और नगर पालिका से जुड़े वसूली प्रकरण भी शामिल रहेंगे।

खातेदारों और वारिसों के बीच बंटवारे से जुड़े मामलों का भी समाधान कराया जाएगा। लोक अदालत के लिए विशेष खंडपीठों का गठन किया गया है, जहां आपसी सहमति से मामलों का निपटारा कर पक्षकारों को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाने की कोशिश की जाएगी।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!