डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कांकेर दौरा,
आदिवासी समाज और सरेंडर नक्सलियों से करेंगे संवाद.
संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कांकेर दौरा, आदिवासी समाज और सरेंडर नक्सलियों से करेंगे संवाद.
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा शुक्रवार को कांकेर पहुंचे। यहां उन्होंने जिला पंचायत सभा कक्ष में सर्व आदिवासी समाज के प्रमुखों के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक और विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।
बैठक के बाद डिप्टी सीएम भानूप्रतापपुर स्थित मुल्ला कैंप पहुंचेंगे, जहां वे आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से मुलाकात कर उनकी पुनर्वास प्रक्रिया और वर्तमान स्थिति की जानकारी लेंगे। इसके अलावा उनका बोडागांव कैंप जाने का भी कार्यक्रम है, जहां वे जन समस्या निवारण शिविर में शामिल होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। डिप्टी सीएम का यह दौरा बस्तर संभाग में सुरक्षा, पुनर्वास और जनसंपर्क की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।..


