सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाए हम
फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स (Forde) की बैठक विगत 15 जून को ठाकुर प्यारेलाल स्कूल परिसर पेंशनर्स भवन राजनांदगांव में आयोजित की गई।
फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स (Forde) की बैठक विगत 15 जून को ठाकुर प्यारेलाल स्कूल परिसर पेंशनर्स भवन राजनांदगांव में आयोजित की गई।
बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुई। बैठक में उपस्थित सभी सम्माननीय इंजीनियरर्स साथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।
चर्चा एवं विचार विमर्श में यह तथ्यात्मक रहा है कि इंजीनियरर्स साथी अपनी सेवाकाल में शासन की जनहितकारी योजनाओं को मूर्तरूप प्रदान करने में महती भूमिका निर्वहन किए हैं।
सेवानिवृत्ति के बाद समाज सेवा, देश सेवा के क्षेत्र में अपनी भूमिका अदा करना चाहते हैं। पेड़,पौधे वृक्ष धरती माता का श्रृंगार है। यही पेड़ पौधे मनुष्य जीवन का आधार है। वर्तमान समय में कंक्रीट के जंगल द्रुत गति से विस्तारित हो रहे हैं। हरियाली विलुप्त होते जा रही है। वृक्षों से हमें प्राणवायु प्राप्त होती है। समय की आवश्यकता है…
*”सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाए हम”*
इस ध्येय वाक्य में समर्पित कर्मयोद्धा श्री धरम यादव जी के साथ फोर्डे संगठन जुड़कर वृक्षारोपण के क्षेत्र में अपनी कर्तव्यनिष्ठ सेवा प्रदान करना चाहता है।
इसी परिपेक्ष में मोतीपुर मुक्तिधाम परिसर में इंजीनियर्स साथी श्री डीएस ठाकुर जिला अध्यक्ष के साथ श्री केके दास, श्री आरसी इंगले, श्री केपी सिंह, श्री जीआर देवांगन आदि लोग आज स्थल चयन हेतु भ्रमण किये हैं।
चयनित स्थल के संबंध में स्थल आरक्षण हेतु माननीय महापौर श्री मधुसूदन यादव से गुरुवार सुबह 9:00 बजे उनके निवास में मिलने का समय नियत किया गया है।
अतः सूचनार्थ एवं आवश्यक सहयोग अपेक्षित है।
धन्यवाद!
