E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

कलेक्टर कार्यालय में शराब पीने वाले दोनों कर्मचारी निलंबित

कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित जिला आबकारी कार्यालय में ड्यूटी के दौरान शराब सेवन करते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर कार्यालय में शराब पीने वाले दोनों कर्मचारी निलंबित

कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित जिला आबकारी कार्यालय में ड्यूटी के दौरान शराब सेवन करते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

 

निलंबित कर्मचारियों में आबकारी विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 सुजीत पुरी गोस्वामी और मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव शामिल हैं। दोनों का कार्यालय समय में शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था।

वायरल वीडियो में दोनों कर्मचारी कथित तौर पर कार्यालय परिसर में शराब का सेवन करते नजर आए थे। मामला सामने आने के बाद विभागीय अनुशासन और सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे थे।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और दोनों कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई को अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में खैरागढ़ जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों से भी कर्मचारियों के शराब सेवन से जुड़े वीडियो सामने आए थे। ऐसे में आबकारी विभाग के कर्मचारियों का वीडियो वायरल होना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया था।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!